60 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों की पेंशन के लिए पहल, अवनीश अवस्थी करेंगे पैरवी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Initiative to Secure Pension Benefits for Journalists Aged 60 and Above; Avanish Awasthi to Advocate Their Cause — IMAGE CREDIT TO... रिपोर्टर

लखनऊ (शिखर समाचार)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने पत्रकारों की पेंशन, सुरक्षा और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उचित मंच पर पैरवी करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव सूचना और निदेशक सूचना से वार्ता करने के साथ अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की जाएगी।

पत्रकारों की पेंशन और सुरक्षा के मुद्दों पर पैरवी करेंगे अवनीश अवस्थी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अवनीश अवस्थी उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की ओर से यूपी प्रेस क्लब में आयोजित इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के 76वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पत्रकार सुरक्षा विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई और प्रधानमंत्री के नाम पत्रकारों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों का पंजीकरण रजिस्टर तैयार करने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि इससे पत्रकारों की पहचान सुनिश्चित करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद मिलेगी। उन्होंने खेल विभाग से वार्ता कर पत्रकारों को लाभान्वित करने का भी आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आईएफडब्ल्यूजे अध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने और पत्रकारों का पंजीकरण रजिस्टर तैयार करने की मांग उठाई। विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन जैसी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उन्होंने इन मुद्दों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

पत्रकार सुरक्षा कानून और राष्ट्रीय पंजीकरण रजिस्टर बनाने की उठी मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, रवीन्द्र कुमार सिंह, विश्वदेव राव, देवराज सिंह, शिवशरण सिंह, नितिन श्रीवास्तव, प्रेम कांत तिवारी, विजय शंकर पंकज, रजा रिजवी, भास्कर दुबे, सुरेश यादव, सर्वेश तिवारी, अविनाश शुक्ला, अनिल सैनी, मोहम्मद जुबेर, पवन कुमार सिंह, रेनू निगम, नायला किदवाई, जेपी शुक्ला, सूर्य नारायण सिंह, कलानिधि मिश्रा, महिमा तिवारी, मुकुल मिश्रा, राकेश सिंह चौहान, अनिल त्रिपाठी, मोहम्मद जान तुर्की, विजय प्रकाश मिश्रा, आशीष कुमार सिंह, टीएन मिश्रा, प्रदीप सिंह बब्बू, सुमति सक्सेना, सुरेंद्र अग्निहोत्री, गंगेश मिश्रा, विजय मिश्रा और मोहम्मद तारिक फारुकी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment