सरस्वती हॉस्पिटल की सराहनीय पहल: निजामपुर गांव को एक साल के लिए गोद लिया, ग्रामीणों को मिलेंगी रियायती स्वास्थ्य सुविधाएं

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Saraswati Hospital’s Commendable Initiative: Adopts Nizampur Village for One Year, Offers Healthcare Services at Concessional Rates to Villagers — IMAGE CREDIT TO... इंस्टीट्यूट

हापुड़ (शिखर समाचार)। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, अनवरपुर ने निजामपुर गांव को एक वर्ष के लिए गोद लिया है। इस पहल के तहत गांव में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ किया गया, जिससे ग्रामीणों को सुलभ इलाज मिल सकेगा।

सरस्वती मेडिकल कॉलेज ने निजामपुर गांव को एक वर्ष के लिए लिया गोद

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. राम्या रामचंद्रन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा और ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार ने शिरकत की।

इस योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को रियायती दरों पर चिकित्सा परामर्श व उपचार, विशेष स्वास्थ्य कार्ड का वितरण और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अध्यक्ष जे. रामचंद्रन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों को मिलेंगी रियायती दरों पर चिकित्सा सेवाएं और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सुविधा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. बरखा गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनीत रस्तोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में सामान्य चिकित्सा के साथ-साथ हृदय रोग, तंत्रिका विज्ञान (न्यूरोलॉजी), मूत्र रोग (यूरोलॉजी) और गुर्दा रोग (नेफ्रोलॉजी) जैसी आधुनिक सुपर स्पेशलिटी सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा, कार्यक्रम में स्वास्थ्य बीमा योजना और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मिलने वाली विशेष छूट की जानकारी भी ग्रामीणों के साथ साझा की गई।

इस अवसर पर डॉ. आर.के. सहगल, निदेशक आर. दत्त, विधिक निदेशक आर.पी. सिंह सहित संस्थान के कई गणमान्य अधिकारी, डॉक्टर और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment