जिलाधिकारी ने किया ईवीएम और वीवीपीएटी वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
District Magistrate Conducts Surprise Inspection of EVM and VVPAT Warehouse, Reviews Security Arrangements — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मेघा रूपम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम और वीवीपीएटी वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की गहनता से पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।

ईवीएम-वीवीपीएटी वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस के मुख्य द्वार पर लगाए गए तालों और सील की स्थिति देखी, जो बिल्कुल दुरुस्त पाई गई। इसके साथ ही परिसर में सुरक्षा के लिहाज से स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को भी परखा गया, जिसमें सभी कैमरे चालू हालत में मिले।

सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों की सुरक्षा को लेकर वेयर हाउस की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया और वहां तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को तय प्रोटोकॉल के अनुसार कड़े सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) अरुण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कई संबंधित कर्मचारी और अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment