पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, विज्ञापन मांगने गए थे आटा मिल; दो लोग हिरासत में

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Journalist Beaten to Death After Visiting Flour Mill to Seek Advertisement; Two People Taken into Custody — IMAGE CREDIT TO पुलिस

हापुड़ (शिखर समाचार)। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक फ्लोर मिल में विज्ञापन लेने गए एक पत्रकार की कहासुनी के बाद हुई मारपीट में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन लेने गए पत्रकार की मारपीट में मौत, परिवार में मचा कोहराम

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय पत्रकार नसीम अहमद पुत्र शमीम रविवार को जरौठी रोड स्थित एक आटा फ्लोर मिल में विज्ञापन के सिलसिले में गए थे। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद मिल में मौजूद लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इस गंभीर मारपीट से नसीम गंभीर रूप से घायल हो गए।

तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्रकार की इस तरह से हुई मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, दो लोग हिरासत में

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह भारी पुलिस बल (हापुड़ देहात, हापुड़ नगर और बाबूगढ़ थाना पुलिस) के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बताया कि इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment