त्योहारी सुरक्षा: रामलीला और पूजा पंडालों का निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Festive Security: Inspection of Ramlila Grounds and Puja Pandals — IMAGE CREDIT TO फायर डिपार्मेंट

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। त्योहारों के मद्देनजर गाजियाबाद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवाएं, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला स्थलों, डांडिया नाइट और मेलों की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।

दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला स्थलों पर अग्निशमन विभाग की औचक जांच

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अभियान के तहत कविनगर, घंटाघर, विजयनगर, वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, शालीमार गार्डन, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर समेत विभिन्न प्रमुख स्थानों पर औचक जांच की गई। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजकों से संपर्क कर सुरक्षा से जुड़े कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित दिशा-निर्देशों पर जोर दिया गया:

  • पंडालों के प्रवेश और निकास मार्ग को हर समय पूरी तरह से अवरोधमुक्त रखा जाए।
  • अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता और उनके सही संचालन की जानकारी सुनिश्चित की जाए।
  • आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई हेतु सभी जरूरी सावधानियां बरती जाएं।

दुकानदारों और आम नागरिकों को आग से बचाव के प्रति किया जागरूक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसके अतिरिक्त, मेलों में दुकानदारों और आम नागरिकों को आग लगने की संभावित परिस्थितियों, बचाव के उपायों तथा आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया है कि कमिश्नरेट क्षेत्र में त्योहारों के दौरान जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment