हरिद्वार में चार लाख की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 1.20 लाख रुपये बरामद

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
₹4 Lakh Theft Case Solved in Haridwar, Accused Arrested; ₹1.20 Lakh Recovered — IMAGE CREDIT TO पुलिस

हरिद्वार (शिखर समाचार)। श्रवणनाथ नगर में घर का ताला तोड़कर चार लाख रुपये की नकदी चोरी करने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से खर्च के बाद बची 1.20 लाख रुपये की रकम बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

घर का ताला तोड़कर चार लाख रुपये की नकदी चोरी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस के मुताबिक, श्रवणनाथ नगर निवासी पत्रकार गोपाल रावत ने थाने में शिकायत देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर से चार लाख रुपये चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 555/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(क) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी की रकम बरामद करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 18 अक्टूबर 2026 को दविंदर (25) पुत्र किशोर, निवासी वार्ड नंबर सात, जिला सांबा, जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार कर लिया।

नशे की लत पूरी करने के लिए की चोरी, 1.20 लाख रुपये बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह हेरोइन और स्मैक के नशे का आदी है। चोरी की रकम मिलने के बाद वह दिल्ली और हिमाचल प्रदेश गया, जहां उसने नशे सहित अन्य गतिविधियों पर रुपये खर्च किए। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 1.20 लाख रुपये बरामद हुए हैं। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह बिष्ट, मुख्य आरक्षी प्रेम सिंह, मुख्य आरक्षी संजीव राणा, आरक्षी अमित भट्ट और आरक्षी हरीश रतूड़ी शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment