ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रशिक्षण हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आपदा से बचाव, जोखिम न्यूनीकरण और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन लगभग 50 महिलाओं ने इसमें भाग लिया।
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने अग्निकांड से सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा तथा जीवन रक्षक कौशल की जानकारी दी। साथ ही वीडियो और आईईसी सामग्री के माध्यम से भी जागरूक किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को सक्षम बनाना है ताकि वे संकट के समय अपने परिवार और समुदाय की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
एनडीआरएफ, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने दी जानकारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/’
कार्यक्रम का संचालन जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर अजय पंवार, विजयपाल सिंह, श्रीयांश चतुर्वेदी, लेखाकार अभिषेक चौहान सहित एनडीआरएफ, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
