कुंभ मेले में पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने की मांग, आवास और वेतन संबंधी समस्याएं भी उठीं

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Demand to Increase Honorarium for Environmental Workers at the Kumbh Mela; Issues Related to Accommodation and Salaries Also Raised — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)। आगामी कुंभ मेले में सफाई व्यवस्था संभालने वाले पर्यावरण मित्रों की भर्ती, मानदेय में वृद्धि, आवास, खान-पान और अन्य सुविधाओं को लेकर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने डामकोठी में कुंभ मेला एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान पर जोर दिया गया।

कुंभ मेले से पहले पर्यावरण मित्रों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

संतोष गौरव ने मेला अधिकारी को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर उनकी मांगों और समस्याओं पर चर्चा की जाए तथा आवश्यक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिसंबर में प्रस्तावित पर्यावरण मित्रों की भर्ती से पहले कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों का निस्तारण किया जाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में पर्यावरण मित्रों को प्रस्तावित 500 रुपये प्रतिदिन के मानदेय पर दूरदराज के क्षेत्रों से आकर काम करने में कठिनाई होगी। इसलिए मानदेय बढ़ाने के साथ आने-जाने के किराये, उचित आवास और खान-पान की व्यवस्था की जानी चाहिए। कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मानदेय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया जाएगा।

मानदेय बढ़ाने, मृतक आश्रितों को योग्यता के अनुसार नियुक्ति देने पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में मृतक आश्रितों की नियुक्ति का मुद्दा भी उठाया गया। संतोष गौरव ने कहा कि इंटरमीडिएट और स्नातक तक शिक्षित अभ्यर्थियों को पर्यावरण मित्र के पद पर नियुक्त किए जाने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे मामलों की जांच कर शासनादेश के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुरूप लिपिक पद पर नियुक्ति देने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा।

इसके अलावा ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने की समस्या पर भी चर्चा हुई। उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों से कर्मचारियों का वेतन समय से दिलाने और उनकी समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण करने पर जोर दिया।

Share This Article
Leave a comment