शामली (शिखर समाचार)। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज शामली पंजीकृत के तत्वावधान में रविवार को हनुमान धाम स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में धार्मिक महायज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य संदीप के सानिध्य में 2300 श्री लक्ष्मी-नारायण यंत्रों का शुद्धिकरण कर विधि-विधान से पूजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
2300 श्री लक्ष्मी-नारायण यंत्रों का शुद्धिकरण कर किया पूजन
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल और उनकी पत्नी मीनू संगल मुख्य यजमान रहे। वहीं, मां लक्ष्मी के पूजन में प्रदीप संगल और उनकी पत्नी सपना संगल यजमान के रूप में शामिल हुए। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार, 19 अक्टूबर को सुबह नौ बजे हवन किया जाएगा। इसके बाद महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
वीवी इंटर कॉलेज रोड से निकलेगी महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
शोभायात्रा वीवी इंटर कॉलेज रोड से शुरू होकर बड़ा बाजार, नया बाजार, रेलवे रोड, तालाब रोड और मिल रोड होते हुए महाराजा अग्रसेन पार्क पहुंचेगी। यहां महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप श्री लक्ष्मी-नारायण यंत्र वितरित किए जाएंगे। संस्था ने धर्मप्रेमी लोगों से शोभायात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष चंचल गोयल, महामंत्री राहुल कुच्छल, कोषाध्यक्ष शुभम तायल, मनोज गर्ग, कृष्ण कुमार गोयल, अशोक गोयल, राकेश गर्ग, सचिन मित्तल, राजेंद्र गर्ग, गौरव गोयल, निर्भय संगल, अमित गर्ग, शुभम संगल, रजत गोयल, कपिल जिंदल, अजय गोयल, अक्षय गर्ग और नितिन गर्ग सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
