मतदाता सूची में पात्रों के नाम शामिल कराने के लिए डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
DM Inspects Polling Booths to Ensure Eligible Voters’ Names Are Included in the Electoral Roll — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में चलाए जा रहे विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार मॉंदड़ ने विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक, विशेषकर महिलाएं और युवा मतदाता, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहें।

मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने सत्रह व चौबीस अक्टूबर के साथ-साथ अठारह और पच्चीस अक्टूबर को भी विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इन चारों तिथियों पर सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर पंजीकरण का कार्य करेंगे। इसके अलावा मध्यवर्ती दिनों में बीएलओ घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का चिह्नीकरण और सत्यापन करेंगे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इंदिरापुरम के अहिंसा खंड, शक्ति खंड और ज्ञान खंड स्थित बूथ संख्या 603 से 614 तथा 619 से 630 तक का जायजा लिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, डीडी कृषि, एसडीएम सदर और तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और संशोधन के आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नए नाम जोड़ने, संशोधन कराने या अपात्र प्रविष्टियों को हटाने संबंधी प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि जनपद का हर पात्र नागरिक आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Share This Article
Leave a comment