ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ऋण आवेदनों को अनावश्यक रूप से निरस्त न करने के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि योजना के तहत प्राप्त ऋण आवेदनों को अनावश्यक रूप से निरस्त न किया जाए। उन्होंने बैंकों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
नेट मीटर लगाने की प्रक्रिया समयसीमा में पूरी करने पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
उन्होंने विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों के यहां सौर संयंत्र स्थापित होने के बाद नेट मीटर लगाने की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूरी कराई जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से मिल सके। मुख्य विकास अधिकारी ने पंजीकृत वेंडरों को भी सौर संयंत्र स्थापना के कार्य में तेजी लाने और संयंत्र स्थापित होने के बाद संबंधित विवरण पीएम सूर्यघर योजना के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए।
आपसी समन्वय से निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
उन्होंने सभी संबंधित विभागों, बैंक प्रतिनिधियों और पंजीकृत वेंडरों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा योजना के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में योजना की प्रगति को गति देने और लाभार्थियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी, उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण, योजना के नोडल अधिकारी, एनपीसीएल, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और पंजीकृत वेंडर मौजूद रहे।
