यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में हुआ पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाया पौधा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Tree plantation carried out in Yamuna Authority’s green belt; MLA Dhirendra Singh planted a sapling IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

——-50 मीटर चौड़ी हरित पट्टी में रोपे गए नीम, पीपल, बरगद और अर्जुन सहित देशी प्रजातियों के पौधे

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत यमुना प्राधिकरण के 60 मीटर मार्ग के साथ विकसित की जा रही 50 मीटर चौड़ी हरित पट्टी में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

स्कूली छात्राओं और ग्रामीणों ने भी किया पौधरोपण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम में यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार, महाप्रबंधक परियोजना राजेन्द्र भाटी, वरिष्ठ प्रबंधक उद्यान डॉ. आरती सिंह सहित प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। स्कूली बच्चों ने भी पौधरोपण में भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने वृक्षों के पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
पौधरोपण अभियान के दौरान हरित पट्टी में नीम, पीपल, बरगद, अर्जुन और पिलखन सहित विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधे रोपे गए। अधिकारियों ने कहा कि हरित पट्टियों में देशी प्रजातियों के पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ क्षेत्र की हरियाली बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्राधिकरण की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक निर्धारित 12 प्रमुख कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की श्रृंखला में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की देखरेख और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Share This Article
Leave a comment