गाजियाबाद (शिखर समाचार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गाजियाबाद में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने सहभागिता की। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं से मिले लाभ और उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली।
लाभार्थियों से संवाद और जनकल्याणकारी योजनाएं
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
लाभार्थी संवाद के दौरान अमरपाल मौर्य ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सेवा का वास्तविक उद्देश्य है।
अभियान के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संकल्प के साथ दीप प्रज्वलित किए गए। अमरपाल मौर्य ने कहा कि यह दीप जनसेवा, राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है।
स्वच्छता कर्मियों का सम्मान और स्वच्छता किट वितरण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
महर्षि वाल्मीकि पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में योगदान देने वाले स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया और स्वच्छता किट वितरित की गईं। अमरपाल मौर्य ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है और उनके श्रम के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना सच्ची सेवा है।
कार्यक्रम में सदर विधायक संजीव शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, पार्षद राजीव शर्मा, राजेंद्र तिर्तोरिया, पंकज भारद्वाज, गौरव चोपड़ा, प्रदीप चौहान, डॉ. रिचा भदौरिया, सुमन सिंह, महिम गुप्ता, नीरज शर्मा और राजेंद्र यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
