नेहरू स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता, आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज विजेता

राष्ट्रीय शिखर
2 Min Read
Kabaddi Competition Held at Nehru Stadium, RJP Arya Inter College Emerges Victorious IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बिजनौर (शिखर समाचार)। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के अंतर्गत नेहरू स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले में आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज, बिजनौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि बाकपुर गांव की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज की टीम बनी विजेता

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के संयोजक विजेंद्र सिंह और सह-संयोजक प्रतिका राठी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज की टीम के प्रबंधक अंशु चौधरी तथा उपविजेता बाकपुर टीम के प्रबंधक रोहित चौधरी ने अपनी-अपनी टीम की ओर से पुरस्कार ग्रहण किए।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, कबड्डी को बढ़ावा देने पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह और पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कबड्डी देश का पारंपरिक खेल है, जिसे बढ़ावा देना आवश्यक है। खेलकूद से शरीर और मन स्वस्थ रहते हैं तथा खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बीरबल सिंह और अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह यादव अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभासद अफजाल पहाड़ी, शमशाद अंसारी और मोहम्मद कासिम कार्यक्रम अध्यक्ष रहे। प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार सहित निर्णायक मंडल के रोहित, अंशु चौधरी, चित्रा चौहान, पूजा रानी, अर्जुन, विशाल कुमार, हर्ष, अरविंद, आशीष और राजेंद्र सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Leave a comment