हरिद्वार में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Demand to Curb Illegal Drug Trade in Haridwar, Memorandum Submitted to SSP — IMAGE CREDIT TO पुलिस

हरिद्वार (शिखर समाचार)। राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर हरिद्वार की गलियों और मोहल्लों में कथित रूप से चल रहे अवैध नशे के कारोबार पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। एसएसपी ने ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए मामले में प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अवैध नशे के कारोबार को लेकर एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार विश्व प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थनगरी है, जहां कुंभ और अर्धकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं। ऐसे पवित्र शहर में अवैध नशे, जुए और सट्टे का कारोबार चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि गली-मोहल्लों में कथित रूप से संचालित नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रहा है और तीर्थनगरी की गरिमा पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रहा नशे का कारोबार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने कहा कि समाज में होने वाले गलत कार्यों को देखकर भी मौन रहना उचित नहीं है। अन्याय को देखते रहना भी उसे बढ़ावा देने के समान है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि युवाओं के भविष्य और तीर्थनगरी की पवित्रता एवं सामाजिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में मंच के जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा, महामंत्री विशाल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष शिवम कौशिक, महामंत्री सनी भाटिया और उपाध्यक्ष रोहित पेवल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment