अंकित बालियान हत्याकांड: खाप चौधरियों ने पांच अक्टूबर तक गिरफ्तारी का दिया समय

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ankit Baliyan Murder Case: Khap Leaders Give Authorities Until October 5 to Make Arrests — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में खाप चौधरियों, जिलाधिकारी आलोक यादव और पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के बीच बैठक हुई। खाप चौधरियों ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने की मांग रखी। साथ ही हत्याकांड में फरार दोनों आरोपियों की पांच अक्टूबर तक गिरफ्तारी की मांग करते हुए उनके मुठभेड़ में मारे जाने की मांग भी उठाई।

हत्याकांड में दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

गत 26 अगस्त को शामली के आर्यपुरी में शाम करीब साढ़े छह बजे चार शूटरों ने हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया था। पुलिस का दावा था कि मारे गए दोनों बदमाश हत्याकांड के मुख्य शूटर थे, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और मुठभेड़ की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

अंकित बालियान की तेरहवीं के बाद से ही पीड़ित परिवार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और मुठभेड़ की मांग कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार देर शाम बंटीखेड़ा गांव में खाप चौधरियों की पंचायत भी हुई थी। शनिवार को बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में खाप चौधरियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।

पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में अधिकारियों ने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार की सुरक्षा को देखते हुए शस्त्र लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात भी कही गई। बैठक में बाबा परमेंद्र आर्य, बाबा श्याम सिंह, बाबा सतपाल सिंह, संजीव चौधरी, योगेंद्र पंवार, बाबा रविंद्र मलिक, बाबा संजय कालखंडे, संजीव हसनपुर, सतवीर सिंह, रविंद्र मलिक, अमित बेनीवाल, सुभाष बालियान और अजय चौधरी सहित अन्य खाप चौधरी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment