शामली में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने रैली को दिखाई हरी झंडी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ninth National Nutrition Month Launched in Shamli; District Magistrate Flags Off Rally IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

शामली (शिखर समाचार)। नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया। शामली कलेक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में जिलाधिकारी आलोक यादव, मुख्य विकास अधिकारी बृजेंद्र शुक्ल सहित विभागीय अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण को देखा और सुना। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर पोषण जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं के बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

जिलाधिकारी आलोक यादव ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनके पोषण, स्वास्थ्य और शाला पूर्व शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से फास्ट फूड से दूरी बनाने और भोजन में हरी सब्जियों तथा मौसमी फलों को अधिक शामिल करने की अपील की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान आहार में विविधता, पर्याप्त प्रोटीन, ताजा भोजन, बाल विकास, मातृ स्वास्थ्य, मोटापा रोकने तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा सहित विभिन्न विषयों पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

पोषण जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि वे गांवों और बस्तियों में पहुंचकर लाभार्थियों को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दें तथा पोषण एवं शाला पूर्व शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करें। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों और ग्रामीणों को भी पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

बच्चों और माताओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी यामिनी रंजन, बाल विकास परियोजना अधिकारी बाबर खान, अर्चना सिंह, ममता देवी, मुख्य सेविकाएं, जिला समन्वयक संजीव कुमार सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Share This Article
Leave a comment