हर पेड़ एक उम्मीद के तहत पौधरोपण, बीएसए सहित शिक्षकों का सम्मान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Tree Plantation Drive Held Under “Every Tree, A Hope” Campaign; BSA and Teachers Honored IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब प्लेटिनम के तत्वावधान में नगर क्षेत्र स्थित शिवा प्राथमिक पाठशाला में बुधवार को ‘हर पेड़ एक उम्मीद’ अभियान के तहत पौधरोपण एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया तथा विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाले, संस्कारों के वाहक, व्यक्तित्व के निर्माता और राष्ट्र निर्माण के प्रथम शिल्पकार होते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। पौधे पृथ्वी का गहना हैं और उनका संरक्षण भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने कहा कि वर्तमान समय में पौधरोपण सबसे बड़ी आवश्यकता है। पर्यावरण असंतुलन और प्रदूषण बढ़ने के कारण प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। विद्यालयों में इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पौधरोपण के साथ शिक्षकों को किया सम्मानित

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी, एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग और शिवा पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन अग्रवाल को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की देखभाल का दिलाया संकल्प

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष विवेक गर्ग अधिवक्ता, सचिन जिंदल, सचिन गोयल सर्राफ, प्रवीण सेठी, सभासद अजय भास्कर, व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, धीरखेड़ा औद्योगिक संघ के सचिव धीरज चुग सोनू, मध्याह्न भोजन प्रभारी प्रदीप सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment