उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी, संघ ने जताया आभार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Increase of ₹35 per Quintal in the Commission of Fair Price Shop Dealers; Association Expresses Gratitude IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि किए जाने पर गौतमबुद्धनगर के उचित दर विक्रेता संघ ने मुख्यमंत्री और खाद्य एवं रसद विभाग मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति आभार जताया। बुधवार को बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को ज्ञापन सौंपकर सरकार के निर्णय के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

लाभांश बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल हुआ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की घोषणा की गई है। इसके बाद उचित दर विक्रेताओं को मिलने वाला लाभांश बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल हो गया है। इस निर्णय से उचित दर विक्रेताओं में खुशी का माहौल है।

लंबे समय से की जा रही थी लाभांश बढ़ाने की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उचित दर विक्रेता संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के निर्णय को उनके हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उचित दर विक्रेता अपने लाभांश में वृद्धि की मांग कर रहे थे। लाभांश बढ़ाए जाने से उन्हें राहत मिलेगी और राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में भी सहायता मिलेगी। विक्रेताओं ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री और खाद्य एवं रसद विभाग मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा जिला पूर्ति अधिकारी ने उचित दर विक्रेताओं को लाभांश में वृद्धि पर बधाई दी। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि संघ की ओर से सौंपा गया आभार पत्र नियमानुसार मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment