ग्रेटर नोएडा के सभी भूमिगत जलाशयों की होगी सफाई, 15 सितंबर से शुरू होगा अभियान

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Writing All Underground Water Reservoirs in Greater Noida to Be Cleaned; Campaign to Begin on September 15 IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण प्रोफाइल फोटो

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के सभी भूमिगत जलाशयों की सफाई कराने का निर्णय लिया है। जलाशयों की सफाई का अभियान 15 सितंबर से ओमीक्रॉन वन क्षेत्र से शुरू होगा। प्राधिकरण के जल विभाग ने इसके लिए तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। सफाई के दौरान संबंधित क्षेत्रों में पानी का दबाव कम रह सकता है। कहीं पानी की आपूर्ति प्रभावित होने पर प्राधिकरण की ओर से टैंकर की व्यवस्था भी की जाएगी। प्राधिकरण की ओर से जलाशयों की सफाई निर्धारित समय-समय पर कराई जाती है, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा सके।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार ने जल विभाग को सभी भूमिगत जलाशयों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित कार्यक्रम प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्राधिकरण ने सभी बिल्डरों और अपार्टमेंट स्वामी समितियों को पत्र भेजकर परिसर में बने जलाशयों की भी सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि सफाई के दौरान पानी का दबाव कम रहने की संभावना को देखते हुए लोग आवश्यकतानुसार पानी पहले से सुरक्षित रख लें और पानी की खपत कम करें।

15 सितंबर से शुरू होगी जलाशयों की सफाई

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 से 17 सितंबर तक ओमीक्रॉन वन, 21 से 23 सितंबर तक ओमीक्रॉन वन-ए और ईडब्ल्यूएस सोसायटी, 24 से 26 सितंबर तक ओमीक्रॉन वन-ए और जीएच-03 सोसायटी तथा 28 से 30 सितंबर तक म्यू-टू में सफाई होगी। एक से तीन अक्तूबर तक लोटस वैली सोसायटी, पांच से सात अक्तूबर तक सेक्टर ज्यू-वन ईडब्ल्यूएस सोसायटी, आठ से 10 अक्तूबर तक सेक्टर-36 और 37 तथा 12 से 14 अक्तूबर तक बीएचएस-16 सोसायटी में सफाई कराई जाएगी। इसके बाद अल्फा वन-टू, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गामा, बीटा, डेल्टा, चाई-4, सेक्टर-10 और सेक्टर-3 सहित अन्य क्षेत्रों के जलाशयों की सफाई नवंबर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

पानी की आपूर्ति प्रभावित होने पर टैंकर की व्यवस्था

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जलापूर्ति में परेशानी होने पर निवासी 7011880693, 8923799737, 9811839456, 8285944793, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380 और 9871090100 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment