प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की लाभार्थी महिलाओं का नगर आयुक्त ने किया उत्साहवर्धन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Writing Nagar Ayukt Encourages Women Beneficiaries of the PM SVANidhi Scheme IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय और तृतीय ऋण प्राप्त कर अपना छोटा कारोबार आगे बढ़ाने वाली महिला पथ विक्रेताओं को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नंदग्राम की पूजा सामग्री विक्रेता बबीता शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में गाजियाबाद की पथ विक्रेता बबीता शर्मा का उल्लेख कर उनके कार्य की सराहना की गई थी। इसके बाद नगर निगम की ओर से उनका सम्मान किया गया।

नगर आयुक्त ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात कर उनके कारोबार और योजना से मिले लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में करीब नौ हजार ऐसे पथ विक्रेता हैं, जिन्होंने पहला और दूसरा ऋण चुका दिया है तथा तीसरा ऋण प्राप्त कर अपना छोटा व्यवसाय संचालित कर रहे हैं। इन लोगों ने स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए शहर के अन्य छोटे व्यापारियों से भी योजना का लाभ उठाने की अपील की।

‘मन की बात’ में सराहना के बाद बबीता शर्मा का सम्मान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

सम्मान समारोह में नंदग्राम की बबीता शर्मा, कांति देवी फल-सब्जी विक्रेता, वसुंधरा की कमलेश सौंदर्य प्रसाधन विक्रेता, शिवानपुरा की विमला देवी मिट्टी के बर्तन विक्रेता, मधुबन बापूधाम की मंजू रानी खान-पान सामग्री विक्रेता, दीनदयाल पुरी की सीमा देवी फल-सब्जी विक्रेता और विजय नगर की गीता देवी कपड़ा विक्रेता ने नगर आयुक्त से भेंट की। लाभार्थियों ने समय पर ऋण उपलब्ध कराने और योजना की जानकारी देने के लिए नगर निगम की टीम का आभार जताया।

इस दौरान अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार और जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment