लोनी बॉर्डर पुलिस की मुठभेड़ में गोकशी का अभियुक्त गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Loni Border Police Arrests Cow Slaughtering Accused in Encounter, Shot in the Leg | IMAGE CREDIT TO: POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने गोकशी के एक अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। अभियुक्त हाल ही में क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में शामिल था और दोबारा ऐसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन मोहल्ले में गोकशी की एक घटना हुई थी। यह घटना गुल्फाम पुत्र वकील के घर में की गई थी और गुल्फाम स्वयं भी इस मामले में शामिल था। घटना के बाद से उससे जुड़े अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गोकशी की घटना में शामिल कुछ अभियुक्त एक बार फिर थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में किसी स्थान पर गोकशी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया।

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस टीम इंद्रापुरी चौकी क्षेत्र के जंगल में लालबाग की तरफ जाने वाले रास्ते पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति वहां से गुजरते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

अवैध तमंचा और कारतूस बरामद, फरार साथी की तलाश जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस पूछताछ में घायल अभियुक्त ने अपना नाम अय्यूब पुत्र जुम्मा निवासी इंद्रापुरी चौकी क्षेत्र बताया। वह अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में दोबारा गोकशी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए।

बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अंकुर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस को गोकशी की घटना में शामिल आरोपियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसी आधार पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस पर फायरिंग करने वाले अभियुक्त को जवाबी कार्रवाई में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment