जेवर में विकसित होगा एवीजीसी एक्सआर पार्क, डिजिटल और रचनात्मक उद्योगों को मिलेगी नई उड़ान: आर के सिंह

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Jewar to Develop an AVGC-XR Park, Giving a New Boost to Digital and Creative Industries: R. K. Singh IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

मोदीनगर (शिखर समाचार)।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर तथा प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निकट एवीजीसी-एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स एवं विस्तारित वास्तविकता) पार्क विकसित करने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर चुका है। यह परियोजना प्रदेश को डिजिटल मीडिया और रचनात्मक उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

एवीजीसी-एक्सआर पार्क में मिलेंगी आधुनिक डिजिटल सुविधाएं

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रस्तावित पार्क में एनीमेशन स्टूडियो, विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो, गेम विकास एवं गेम डिजाइन केंद्र, मोशन कैप्चर स्टूडियो, वर्चुअल प्रोडक्शन सुविधाएं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कंटेंट निर्माण केंद्र, विस्तारित वास्तविकता, आभासी वास्तविकता और संवर्धित वास्तविकता प्रयोगशालाओं के साथ डिजिटल मीडिया एवं इमर्सिव कंटेंट डेवलपमेंट सेंटर विकसित किए जाएंगे। इससे देश-विदेश की कंपनियों, स्टार्टअप्स और तकनीकी विशेषज्ञों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जेवर क्षेत्र को डिजिटल नवाचार केंद्र बनाने की तैयारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि प्राधिकरण का लक्ष्य जेवर क्षेत्र को केवल औद्योगिक और विमानन केंद्र तक सीमित रखना नहीं, बल्कि इसे देश का अग्रणी रचनात्मक और डिजिटल नवाचार केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निकट विकसित होने वाला एवीजीसी-एक्सआर पार्क निवेश, रोजगार और तकनीकी नवाचार को नई गति देगा।

युवाओं को मिलेंगे रोजगार और उद्यमिता के अवसर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से प्रदेश के युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमिता के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना भारत को एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सआर तकनीकों के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share This Article
Leave a comment