जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 164 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
District-wide Comprehensive Solution Day held across all three tehsils; 14 out of 164 complaints resolved on the spot. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

मोदीनगर (शिखर समाचार)।

जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। तीनों तहसीलों में कुल 164 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 14 शिकायतों का तत्काल समाधान कर दिया गया।

तहसील सदर में तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस के दौरान 6 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

दादरी तहसील में सबसे अधिक 96 शिकायतें पहुंचीं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

तहसील दादरी में उपजिलाधिकारी अभिनेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक 96 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 7 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जेवर तहसील में अधिकारियों ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

वहीं तहसील जेवर में उपजिलाधिकारी दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 62 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Share This Article
Leave a comment