कांवड़ महोत्सव की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा, साईं उपवन में लाखों श्रद्धालुओं के लिए होगी व्यवस्था

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Municipal Commissioner Reviews Preparations for Kanwar Festival, Arrangements Made for Lakhs of Devotees at Sai Upvan IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। कांवड़ महोत्सव को लेकर गाजियाबाद नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निगम अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख शिवालयों तथा निगम द्वारा संचालित किए जाने वाले कांवड़ शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कांवड़ मार्ग और शिवालयों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कांवड़ रूट पर की जा रही बैरिकेडिंग, प्राचीन मंदिरों और शिवालयों में प्रकाश व्यवस्था तथा शिविर स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद वह मेरठ रोड स्थित कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां उन्होंने कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए लगाए जा रहे कैमरों और मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी ली।

इस दौरान अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश तथा निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सुरक्षा और स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम केवल कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने ही नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित बनाने के लिए भी व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। कांवड़ मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

सफाई मित्रों की टीमें कांवड़ मार्ग के साथ-साथ शिविरों में भी नियमित सफाई कार्य करेंगी। इसके अतिरिक्त फॉगिंग और स्वच्छता संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

एक लाख कांवड़ यात्रियों के लिए तैयार होगा शिविर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

नगर आयुक्त ने साईं उपवन में निगम द्वारा आयोजित किए जाने वाले सात दिवसीय कांवड़ शिविर का भी निरीक्षण किया। यहां निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि 5 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस शिविर में लगभग एक लाख कांवड़ यात्रियों के ठहरने, स्नान, भोजन और विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

इस वर्ष नगर निगम का कांवड़ शिविर पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त होगा। श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए स्टील के बर्तनों का उपयोग किया जाएगा और शिविर परिसर में प्लास्टिक तथा थर्माकोल के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम की ओर से डस्टबिन भी उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि स्वच्छता बनाए रखी जा सके।

कांवड़ शिविर आयोजकों, श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। गाजियाबाद नगर निगम स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित कांवड़ महोत्सव के आयोजन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

कंट्रोल रूम से प्रमुख मंदिरों सहित पूरे कांवड़ रूट की निगरानी की जाएगी, जिससे किसी भी स्थिति पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article
Leave a comment