ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध गांजे के साथ 3 तस्करों को दबोचा, भारी मात्रा में गांजा बरामद

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Operation Prahar: Police Arrest 3 Smugglers with Illegal Ganja, Large Quantity of Ganja Recovered IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत स्वाट टीम अपराध शाखा और विजयनगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा, चरस और स्मैक की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 किलो 304 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

संयुक्त टीम ने विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित कांशीराम आवास के पास कब्रिस्तान गेट के निकट दबिश देकर तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान परमार्थ उर्फ माला, मोइन और समीना के रूप में हुई है।

बिहार से लाकर एनसीआर में बेचते थे नशीले पदार्थ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह लंबे समय से गांजा, चरस और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त हैं। बिहार से गांजा खरीदकर गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।

अभियुक्त अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करते थे। सभी विभिन्न स्रोतों से गांजा और स्मैक खरीदकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करते थे और इससे होने वाली कमाई को आपस में बराबर बांट लेते थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों के आसपास नशीले पदार्थों की आपूर्ति करता था।

पुराने मुकदमों की जांच, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

गिरफ्तार तस्करों में से समीना और मोइन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं परमार्थ के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली उपासना पाण्डेय ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में नशे की तस्करी और बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्करों के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है और उनके पूरे नेटवर्क की जांच चल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किन-किन लोगों को मादक पदार्थों की सप्लाई किया करते थे।

Share This Article
Leave a comment