प्रभात फेरी और नेत्रोत्सव से भक्तिमय हुआ हापुड़, आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Prabhat Pheri and Netrotsav Fill Hapur with Devotional Spirit, Grand Lord Jagannath Rath Yatra to Be Taken Out Today IMAGE CREDIT TO: रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को प्रभात फेरी और नेत्रोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। “जागो बंशी वारे, जागो मेरे लालन” के जयघोष और भजनों से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

भक्तिमय माहौल में निकली प्रभात फेरी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रभात फेरी चौराखी मंदिर, स्वर्गाश्रम रोड से प्रारंभ होकर त्यागी नगर, शेर वाली कोठी, लाल कोठी, कांति धर्मशाला, टैगोर शिक्षा सदन, कृष्णा नगर, शक्तिनगर, भगवानपुरी, पन्ना पुरी, गढ़ रोड, देवनंदिनी हॉस्पिटल होते हुए नवज्योति कॉलोनी में संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

शाम को पुराना बाजार स्थित श्री पुराना शिव मंदिर में नेत्रोत्सव आयोजित हुआ, जिसमें वृंदावन से आए गौरदास जी ने भजनों के माध्यम से भगवान की लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।

गुरुवार को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

समिति के हरिओम अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर से निकाली जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिओम, रतनलाल, राजेश, दिनेश चीनू, वैभव, सुशील कृष्ण, सौरभ सर्राफ, अरुण, अजय और गौरव सहित समिति के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a comment