नई दिल्ली (शिखर समाचार): शैक्षिक कार्यशाला का समापन, भारतीय ज्ञान परंपरा और NEP-2020 पर हुआ मंथन
मूल्यपरक शिक्षा और राष्ट्र निर्माण पर हुआ विचार-विमर्श
नशिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, दिल्ली प्रांत और दिल्ली धाम खाटू श्याम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला में भारतीय ज्ञान परंपरा, मूल्यपरक शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत के सह-प्रांत कार्यवाह राजेश, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय संयोजक ए. विनोद, राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी तथा खाटू श्याम दिल्ली धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जवेरी ने भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर अपने विचार रखे।
प्रतिभागियों ने लिया मूल्यनिष्ठ शिक्षा व्यवस्था का संकल्प
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
कार्यक्रम में संजय स्वामी, शोभा पेडणेकर, निरंजन कुमार, हितेश शर्मा, प्रवीण आर्य, ओ. पी. वर्मा और विनोद शानवाल सहित शिक्षा जगत से जुड़े अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे। कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों ने भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित, मूल्यनिष्ठ और राष्ट्रोन्मुख शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
आयोजन में समन्वयकों की रही अहम भूमिका
दिल्ली प्रांत के संयोजक लक्ष्य छाबड़िया ने सभी वक्ताओं, अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला की संयोजक राजबाला गौतम रहीं, जबकि मदन प्रताप चौहान, राजेश प्रसाद सिंह, विभोर शर्मा, लक्ष्य छाबड़िया, अपर्णा शर्मा और बृजेंद्र ढुल ने समन्वयक के रूप में आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
