लगातार दूसरे साल चैंपियन बनी 38 यूपी बटालियन एनसीसी, मैप रीडिंग व जियोस्पेशियल प्रतियोगिता में लहराया परचम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
38 UP Battalion NCC became champions for the second consecutive year, winning the map reading and geospatial competition. IMAGE CREDIT TO REPORTER

हापुड़ (शिखर समाचार): एनसीसी कैडेट्स ने मैप रीडिंग प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार जीता प्रथम स्थान

ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता में 10 बटालियनों को पछाड़ा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

38 यूपी बटालियन एनसीसी, हापुड़ ने लगातार दूसरे वर्ष मैप रीडिंग एवं जियोस्पेशियल गतिविधि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता कायम रखी है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतर बटालियन थल सेना शिविर के दौरान हुई इस प्रतियोगिता में हापुड़ के कैडेट्स ने दस बटालियनों को पीछे छोड़ते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, गाजियाबाद के तत्वावधान में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता में गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, शामली, बड़ौत और हापुड़ की कुल 10 एनसीसी बटालियनों के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कैडेट्स की उन्नत मानचित्र अध्ययन क्षमता, क्षेत्र की समझ और भू-स्थानिक ज्ञान का परीक्षण किया गया, जिसमें हापुड़ के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

ब्रिगेडियर अजीत सिंह ने किया सम्मानित, कमांडिंग ऑफिसर ने की सराहना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुरस्कार वितरण समारोह में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, गाजियाबाद के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अजीत सिंह ने विजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है।

38 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर ने भी विजेता कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि भू-स्थानिक अध्ययन जैसे उभरते क्षेत्र में उनकी रुचि और दक्षता भविष्य के लिए प्रेरणादायक है। उल्लेखनीय है कि हापुड़ बटालियन ने वर्ष 2025 में भी इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया था और इस वर्ष भी अपनी बादशाहत बरकरार रखी है।

Share This Article
Leave a comment