गाजियाबाद (शिखर समाचार)
थाना वेव सिटी पुलिस ने वाहन चोरी करने के आरोप में एक अभियुक्त फुरकान को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने फुरकान की निशानदेही पर चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 4 मोबाइल फोन व 120 की-पैड फोन बॉडी बरामद की।
चेकिंग के दौरान आरोपी गिरफ्तार
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि एक अभियुक्त को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भारी मात्रा में चोरी के वाहन और अन्य सामान बरामद किया गया है। इसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कई आपराधिक मुकदमे दर्ज
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
चोरी का सामान बरामद
ALSO READ:
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बरामद वाहन और मोबाइल फोन उसने विभिन्न स्थानों से चोरी किए हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
