गाजियाबाद का नया हॉटस्पॉट बना कोयल एन्क्लेव, 6 महीने में बिक गई ₹315 करोड़ की प्रॉपर्टी

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Ghaziabad’s Koyal Enclave has emerged as a new hotspot, with property worth ₹315 crore sold in 6 months — IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण फाइल फोटो

—–जीडीए की रफ्तार: ₹45 करोड़ से चमकेगा कोयल एन्क्लेव, रामायण थीम पार्क और भव्य मुख्य द्वार बदलेंगे तस्वीर

आरव शर्मा
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की महत्वाकांक्षी ‘कोयल एन्क्लेव योजना’ रियल एस्टेट मार्केट में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। पिछले छह महीनों के भीतर इस योजना में प्रॉपर्टीज की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है, जिसने निवेशकों और आम जनता के बीच इसके बढ़ते क्रेज को साबित कर दिया है। छह माह के भीतर ही यहाँ लगभग ₹315 करोड़ मूल्य की संपत्तियों का विक्रय हो चुका है। निवेशकों के इस भारी रुझान को देखते हुए जीडीए ने भी अब इस क्षेत्र के कायाकल्प के लिए कमर कस ली है और ₹45 करोड़ के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है।

नीलामी और ओसीएफएस से बरसे करोड़

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कोयल एन्क्लेव में निवेश की अपार संभावनाओं का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जीडीए द्वारा आयोजित नीलामी प्रक्रिया के जरिए मुख्य रूप से ग्रुप हाउसिंग भूखंडों समेत करीब ₹312 करोड़ की संपत्तियों की बिक्री की गई है। इसके अलावा, ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना के तहत भी लोगों ने हाथों-हाथ करीब ₹2.50 करोड़ की संपत्तियाँ खरीदी हैं। कुल मिलाकर ₹315 करोड़ का यह आंकड़ा यह बताने के लिए काफी है कि यह योजना आने वाले समय में एनसीआर का सबसे प्रमुख आवासीय गंतव्य बनने जा रही है।

₹45 करोड़ से बदलेगी सूरत, ये होंगे मुख्य बदलाव:

ALS READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

योजना को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और हाई-क्लास रेजिडेंशियल एरिया के रूप में विकसित करने के लिए जीडीए करीब ₹45 करोड़ लागत के बुनियादी ढांचे और सौंदर्यीकरण से जुड़े काम करवा रहा है। इसके तहत निम्नलिखित बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू किया गया है:

° रामायण थीम पार्क: योजना के भीतर एक भव्य और आकर्षक रामायण थीम पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जो स्थानीय निवासियों के लिए मुख्य आकर्षण होगा।

° सड़कों का सुदृढ़ीकरण: क्षेत्र के सभी 24 मीटर और 12 मीटर चौड़े आंतरिक मार्गों का नए सिरे से निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।

° लाइटिंग और ग्रीनरी: सड़कों, साइड वर्ज और सेंट्रल वर्ज पर हाई-क्वालिटी स्ट्रीट लाइट्स के साथ-साथ हेरिटेज लाइट्स लगाई जा रही हैं। मुख्य मार्ग के पास स्थित ग्रीन बेल्ट को आकर्षक लैंडस्केपिंग के जरिए हरा-भरा बनाया जा रहा है।

° भव्य मुख्य द्वार और छठ घाट: कोयल एन्क्लेव में एक भव्य मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण होगा। इसके साथ ही योजना में स्थित छठ घाट का उच्चस्तरीय निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
पानी और सुरक्षा के पुख्ता

° इंतजाम: बहुमंजिला आवासीय टावरों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बाउंड्रीवॉल की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। साथ ही आंतरिक मेंटेनेंस और बिजली के काम तेजी से चल रहे हैं। निवासियों को साफ पानी देने के लिए आर.ओ. (RO) प्लांट की स्थापना की जा रही है।

° मजबूत ड्रेनेज सिस्टम: जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए सीवर, नाली और ड्रेनेज प्रणाली से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है।

प्रॉपर्टी के दामों में आएगा बड़ा उछाल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

जीडीए के अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी विकास कार्यों के पूरा होने के बाद कोयल एन्क्लेव आधुनिक सुविधाओं और बेहतरीन पर्यावरण से लैस एक आदर्श आवासीय क्षेत्र बनेगा। नागरिक सुविधाओं में इस भारी सुधार के चलते आने वाले दिनों में यहाँ संपत्तियों की कीमतों में भारी उछाल आने की प्रबल संभावना है, जिससे मौजूदा निवेशकों को बड़ा मुनाफा होगा।

Share This Article
Leave a comment