विद्युत व्यवस्था और राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीएम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Negligence in power supply and revenue collection will not be tolerated: DM — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

शामली (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, राजस्व वसूली तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत संबंधी खराबियों और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड

उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, बकाया विद्युत बिलों की वसूली में तेजी लाने तथा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया।

विभागीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में विभागीय योजनाओं एवं लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप जनहित में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्युत व्यवस्था और राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment