मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा, लंबित आवेदनों का सात दिन में निस्तारण करने के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Review of the Chief Minister Yuva Udyami Scheme, instructions issued to dispose of pending applications within seven days — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) योजना की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, प्राप्त आवेदनों, स्वीकृतियों तथा ऋण वितरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

योजना का उद्देश्य और लाभ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक में उपायुक्त उद्योग ने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत पात्र युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना में 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान तथा चार वर्ष तक ब्याज सब्सिडी का भी प्रावधान है, जिससे युवा अपना व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।

जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत आवेदन प्राप्त कर उनकी स्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अब तक प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत आवेदनों और वितरित ऋण की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण सात दिनों के भीतर किया जाए। उन्होंने उपस्थित अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) तथा सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रखे जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना किसी वैध कारण के आवेदन निरस्त करने अथवा अनावश्यक विलंब करने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, अधिकाधिक युवाओं को लाभान्वित करने तथा स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

Share This Article
Leave a comment