बुढ़ाना को नगर पालिका बनाने की मांग तेज, सपा नगर अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Demand to declare Budhana as a municipal council intensifies; SP city president submits memorandum — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष ताज जिया के नेतृत्व में सोमवार को नगरवासियों ने बुढ़ाना नगर पंचायत की सीमा का विस्तार कर उसे नगर पालिका का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में सफाई व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर पंचायत प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

नगर पालिका दर्जे की मांग तेज

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए ताज जिया ने कहा कि वार्ड संख्या 14 में बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन क्षेत्र में आज तक कोई सामुदायिक भवन नहीं बनाया गया है। उन्होंने मांग की कि तीन जून को आयोजित बोर्ड बैठक में शाही ईदगाह में टाइल्स लगाने एवं सौंदर्यीकरण संबंधी जो प्रस्ताव पारित किया गया था, उस पर शीघ्र कार्य शुरू कराया जाए।

ताज जिया ने बताया कि बोर्ड बैठक में सभासद राशिद भुरू द्वारा नगर पंचायत की सीमा विस्तार कर बुढ़ाना को नगर पालिका बनाए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया था, लेकिन कस्बे के विकास से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि नगर के पीर शाह विलायत क्षेत्र में नालियों की सफाई और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है।

विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पदाधिकारी आसिफ कुरैशी ने कहा कि बुढ़ाना को नगर पालिका का दर्जा मिलने से विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध होगा, जिससे नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं और संसाधन प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन को जनहित में इस प्रस्ताव को शासन के पास भेजना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि कस्बे के विकास के लिए बोर्ड बैठकों में केवल चर्चा करने के बजाय प्रस्तावों पर ठोस निर्णय लेकर उन्हें धरातल पर लागू किया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन नगर पंचायत के लिपिक सतीश कुमार को सौंपा। इस अवसर पर तौसीफ राही, इरशाद सलमानी, फसी अख्तर, इकराम कुरैशी, राशिद राणा, गुड्डू, बाबर सलमानी, नईम अंसारी, आमिर खान, जमील सैफी और नूर मोहम्मद मंसूरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment