गाजियाबाद नगर निगम ने शहर में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Ghaziabad Municipal Corporation Launches Special Cleanliness Drive Across the City — IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम ने रिमूवल ऑफ लीगेसी डस्ट एवं सॉलिड/हॉर्टिकल्चर वेस्ट अभियान के अंतर्गत सभी जोनों सहित श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग एवं जलकल विभाग के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे तथा स्वयं फील्ड में उतरकर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

धूल और हॉर्टिकल्चर वेस्ट हटाने को चलाया विशेष अभियान

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

अभियान के दौरान क्षेत्र में जमा लीगेसी डस्ट एवं हॉर्टिकल्चर वेस्ट को हटाकर विशेष डस्ट वेस्ट बैग्स में एकत्र किया गया तथा वहां से उठाकर निस्तारण प्रक्रिया के लिए भेजा गया। धूल नियंत्रण के लिए एंटी-स्मॉग मशीन एवं वॉटर स्प्रिंकलर का उपयोग किया गया, जिससे क्षेत्र में धूल के प्रभाव को कम करने और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहायता मिली।

साथ ही मेट्रो पिलर्स के आसपास जमा धूल-मिट्टी को डूलेवो मशीन द्वारा सक्शन तकनीक के माध्यम से साफ किया गया।

सुबह 5 से 8 बजे तक चला महा अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-kamal-bhambri-appointed-youth-chief/

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश ने बताया कि शहर में सड़कों को धूल मुक्त करने के लिए महा अभियान चलाया गया, जिसमें जन सहभागिता भी सुनिश्चित की गई। पुरानी से पुरानी धूल सड़कों से हटाई गई। मैन्युअल तथा हाईटेक उपकरणों का उपयोग करते हुए सड़कों को धूल मुक्त किया गया। साथ ही पानी का छिड़काव भी कराया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान सुबह 5 बजे से 8 बजे तक चलाया गया। मोहन नगर जोन में श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन से दिल्ली बॉर्डर तक, इंदिरापुरम क्षेत्र में नीति खंड थर्ड, कवि नगर क्षेत्र में गोविंदपुरम, विजयनगर जोन में तिगड़ी गोल चक्कर से अकबरपुर बहरामपुर रोड तक तथा सिटी जोन में भाटिया पुल से लाल कुआं तक धूल मुक्त अभियान चलाया गया।

डेढ़ टन धूल हटाकर भेजी गई निस्तारण के लिए

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

अभियान के दौरान लगभग डेढ़ टन धूल सड़क से हटाई गई और निस्तारण प्रक्रिया के लिए आगे भेजी गई। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र को अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने का कार्य किया गया।

मौके पर प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद तथा निर्माण विभाग की टीम भी उपस्थित रही। टीम ने स्वच्छ भारत मिशन के साथ मिलकर ग्रीन बेल्ट एरिया की भी सफाई की।

नगर निगम ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment