एचपीडीए का बड़ा अभियान: 36,500 वर्गमीटर में फैली चार अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
HPDA's Major Drive: Bulldozers Demolish Four Illegal Plottings Spread Across 36,500 Square Metres — IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

हापुड़ (शिखर समाचार)। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को हापुड़ विकास क्षेत्र में चार स्थानों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के दौरान करीब 36,500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

प्राधिकरण द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में प्रवर्तन दल ने अभियान चलाया। जांच में पाया गया कि संबंधित भूखंडों पर बिना स्वीकृत मानचित्र के अवैध रूप से प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी।

चार स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ हुई कार्रवाई

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कार्रवाई के दौरान ग्राम गोयना एवं मोदीनगर रोड क्षेत्र में स्थित चार अवैध प्लॉटिंग स्थलों को चिन्हित कर ध्वस्त किया गया। इनमें लगभग 2,500 वर्गमीटर, 8,000 वर्गमीटर, 16,000 वर्गमीटर तथा 10,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही प्लॉटिंग शामिल रही।

पुलिस बल की मौजूदगी में प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध विकास कार्यों को हटाने की कार्रवाई की।

बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर की गई कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन भूखंडों पर कार्रवाई की गई, वहां किसी प्रकार का स्वीकृत मानचित्र उपलब्ध नहीं था। इसी कारण नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गई।

उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण और बिना अनुमति के विकसित की जा रही कॉलोनियों पर प्राधिकरण की नजर बनी हुई है।

अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार जारी रहेगा अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

अभियान में प्राधिकरण का प्रवर्तन दल एवं सचल दस्ता शामिल रहा। अधिकारियों ने कहा कि अवैध निर्माण और अवैध विकास कार्यों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार का निर्माण या विकास कार्य केवल विधिवत स्वीकृत मानचित्र प्राप्त करने के बाद ही करें। अन्यथा अवैध निर्माण के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं होगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment