बिजनौर (शिखर समाचार)। योग सप्ताह के चतुर्थ दिवस के अवसर पर जिला कारागार बिजनौर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए नियमित योग के महत्व और स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
योग प्रशिक्षकों ने कराए विभिन्न आसन और प्राणायाम
योग प्रशिक्षक डॉ. नरेंद्र एवं गजेंद्र कुमार ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार उपस्थित प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग और प्राणायाम शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मी भास्कर एवं डॉ. अनुभव द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की उपयोगिता पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरती गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुरेश कुमार तथा विश्व आयुर्वेद परिषद के जिला संयोजक डॉ. शेखर सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में इसकी उपयोगिता पर विशेष जोर दिया गया।
