योग दिवस : तैयारियों को लेकर प्रमुख सचिव आयुष डिपार्मेंट रंजन कुमार ने वर्चुअल बैठक से लिया जायजा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
International Yoga Day: Principal Secretary, AYUSH Department Ranjan Kumar Reviews Preparations via Virtual Meeting — IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम 20 जून को महा सफाई अभियान और 21 जून को योग दिवस का आयोजन करने जा रहा है। आयोजन की तैयारी बड़े स्तर पर चल रही है। शहर में अनेकों स्थान पर होर्डिंग लगाकर जन-जन को योग दिवस के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इसके अलावा सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में भी योग कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

विशेष रूप से उद्यान विभाग के

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

विशेष रूप से उद्यान विभाग के द्वारा पार्कों को व्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय निवासी योग करेंगे। तैयारी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव आयुष डिपार्मेंट रंजन कुमार ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए। गाजियाबाद से महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने भी संयुक्त रूप से वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग किया। मेयर ने गाजियाबाद नगर निगम की तैयारी को भी साझा किया।

वर्चुअल बैठक में नगर विकास निदेशक अनुज कुमार

ALSO READ: https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

वर्चुअल बैठक में नगर विकास निदेशक अनुज कुमार झा द्वारा समस्त नगर निकायों को योग दिवस की तैयारी करने तथा कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए गए। मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में भी योग दिवस का आयोजन होगा, जिसमें सभी पार्षद तथा निगम अधिकारी योग करेंगे। इसके अलावा स्वेच्छा से आने वाले आगंतुकों का भी स्वागत रहेगा। वरिष्ठ जनों के लिए योग का महत्व बताया जाएगा। अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के लिए सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग भी लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त ने वर्चुअल बैठक में प्राप्त निर्देशों के क्रम में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार तथा डॉक्टर अनुज प्रभारी उद्यान को 21 जून योग दिवस के साथ-साथ 20 जून को विशेष सफाई अभियान के आयोजन हेतु निर्देश दिए। साथ ही जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शहर के 100 वार्डों में महा सफाई अभियान चलाने के लिए विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

Share This Article
Leave a comment