नीट यूजी पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के निर्देश, डीएम व एसपी ने की समीक्षा बैठक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Instructions Issued to Conduct NEET UG Re-Examination in a Fair and Peaceful Manner; DM and SP Hold Review Meeting — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट यूजी पुनर्परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परीक्षा की शुचिता और प्रशासन की प्राथमिकता

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए तथा संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र, स्ट्रॉन्ग रूम तथा प्रवेश और निकास द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से संचालित रहें। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

मूलभूत सुविधाओं और आपात प्रबंधन पर जोर

https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/LSO READ:

बैठक में परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गर्मी को देखते हुए पेयजल, छाया और बैठने की उचित व्यवस्था करने को कहा गया। साथ ही प्राथमिक उपचार किट, एंबुलेंस और अग्निशमन दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा संचालन की सतत निगरानी के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment