हापुड़ (शिखर समाचार)।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई द्वारा बुधवार को जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिशौदिया एवं जिला मंत्री नीरज चौधरी के नेतृत्व में नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जनपद के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी बीएसए को सौंपा।
बीएसए दीपा भाटी का शिक्षकों ने किया स्वागत, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने शिक्षक प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण सुधारात्मक दृष्टिकोण से किया जाना चाहिए। यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है तो उसे दूर करने के लिए संबंधित शिक्षक को उचित मार्गदर्शन दिया जाए।
शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
इस अवसर पर वेतन भोगी सहकारी समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार, सचिव राशिद हुसैन, नौशाद अली, जिला सहकारी बैंक की बैंक निदेशक प्रवेश रानी, डॉ. अरुण कुमार हूण, चौधरी इशरत अली, परवेज आलम, अजय कुमार गौतम, योगेश कुमार सैनी, आनंद कुमार सैनी, दिनेश कुमार, नाजिम अली, गतिशील, अनिता, सत्या, संगीता सक्सेना सहित शिक्षक संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
