श्री विश्वकर्मा पांचाल महासभा की चुनाव बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
New Executive Committee Formed in Election Meeting of Shri Vishwakarma Panchal Mahasabha — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। शहर के बुढाना रोड स्थित आनंद भवन में श्री विश्वकर्मा पांचाल महासभा द्वारा संगठन की चुनाव बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

समाज की एकता और संगठन पर जोर

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज को शिक्षित, संगठित एवं जागरूक रहने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और संगठन की मजबूती से ही सामाजिक विकास एवं उत्थान संभव है।

बैठक में बताया गया कि पिछले तीन वर्षों से संगठन की चुनावी प्रक्रिया नहीं होने के कारण नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। इसके लिए सेठपाल सिंह, वीरेंद्र विश्वकर्मा, रमेश पांचाल और मैनपाल पांचाल की एक समिति गठित की गई। समिति द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों को समाज के सभी लोगों द्वारा स्वीकार किए जाने पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई।

सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी घोषित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

इसके उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभा के अध्यक्ष पद पर विनोद पांचाल, महामंत्री पद पर मैनपाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर अनोज को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष के लिए निर्धारित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नरेश पांचाल, ओमपाल पांचाल, रामपाल पांचाल, लोकेश पांचाल, राजकुमार, सतीश पांचाल, प्रवीण पांचाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment