प्रमुख सचिव नगर विकास ने गाजियाबाद में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Principal Secretary of Urban Development Inspects Development Projects in Ghaziabad — IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग पी. गुरु प्रसाद सोमवार को गाजियाबाद पहुंचे और उन्होंने यहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएम ग्रिड के अंतर्गत हिंडन एयर फोर्स से लेकर मोहन नगर चौराहे तक चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। विशेष रूप से जल निकासी के लिए बनाए गए चैंबरों की भी जानकारी ली। वहीं उन्होंने करहैड़ा में स्थित जल निगम के एसटीपी का निरीक्षण भी किया।

प्रमुख सचिव ने विकास कार्यों का लिया जायजा

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

मौके पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने उन्हें गाजियाबाद शहर में नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें सीएम ग्रिड, टीएसटीपी, बायोडायवर्सिटी पार्क, स्पोर्ट्स कंपलेक्स और आई-ट्रिपल-सी के बारे में बताया गया।

इसके अलावा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी नंदकिशोर ने भी हरनांदीपुरम और अन्य जीडीए परियोजनाओं की जानकारी दी।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग पी. गुरु प्रसाद ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद में गुणवत्तापूर्ण विकास चाहते हैं, इसलिए सभी परियोजनाएं समय पर पूरी की जाएं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारी जनता के हित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करें।

Share This Article
Leave a comment