बिजनौर (शिखर समाचार)। मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम मूसेपुर में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला की उसके पति द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मंडावली थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मूसेपुर निवासी पुष्पेंद्र ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी मीनू को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी है। सूचना मिलते ही मंडावली थाना पुलिस तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद आकांक्षा गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया तथा हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक को कब्जे में ले लिया। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
परिजनों के अनुसार मीनू हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/international-trade-show-2025-dm/
परिजनों के अनुसार मीनू हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में नौकरी करती थीं और घटना से एक दिन पूर्व ही घर लौटी थीं। बताया गया कि दंपति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। सोमवार को विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने आवेश में आकर पत्नी पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रशासन मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
