112 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Three Interstate Smugglers Arrested with 112 kg of Illegal Cannabis; Creta Car Recovered — IMAGE CREDIT TO पुलिस

गढ़मुक्तेश्वर/सिम्भावली (शिखर समाचार)। अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मेरठ की संयुक्त टीम ने तीन अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 112 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है, तथा तस्करी में प्रयुक्त एक क्रेटा कार बरामद की है।

उड़ीसा से सप्लाई, एनसीआर में नेटवर्क का खुलासा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी उड़ीसा राज्य से अवैध गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते थे और इससे आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपियों को गंगा एक्सप्रेस-वे हाईवे कट खुडलिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू सिंह उर्फ सोनोक सिंह पुत्र स्व. राम सिंह निवासी ग्राम नारायणपुर बासका थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ (हाल निवासी दिशा नगर, पिलखुवा), विनोद कुमार पुत्र स्व. गोपाल सिंह निवासी ग्राम बझेड़ा भैयू मिलक थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ तथा राहुल पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम प्रतीत थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ शामिल हैं।

संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-kamal-bhambri-appointed-youth-chief/

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना सिम्भावली के उपनिरीक्षक आलोक कुमार, उपनिरीक्षक राहुल चौहान, उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह एवं कांस्टेबल नवीन कुमार के साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ के उपनिरीक्षक लोकेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी नवीन कुमार, मुख्य आरक्षी संजीव कुमार, मुख्य आरक्षी मनीष कुमार तथा कांस्टेबल विनीत कुमार शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment