ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 परीक्षा जनपद गौतमबुद्धनगर के 20 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा 08, 09 और 10 जून को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हो रही है।
परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी व्यवस्था
मंगलवार को जिलाधिकारी ने भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज, तिलपता (ग्रेटर नोएडा) परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।
पारदर्शिता और अनुशासन पर विशेष जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, सतर्कता और अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखने तथा कंट्रोल रूम से गतिविधियों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
प्रशासन के अनुसार जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रही है। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, विद्यालय प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
