गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम मुख्यालय पर संभव के तहत प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में सभी विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकांश समस्याएं निर्माण विभाग से प्राप्त हुईं। निर्माण विभाग से 10, स्वास्थ्य विभाग से 1, उद्यान विभाग से 3, प्रकाश विभाग से 1, टैक्स विभाग से 1, जलकल विभाग से 2, संपत्ति विभाग से 2, अतिक्रमण से संबंधित 2 समस्याएं प्राप्त हुईं।
विभागवार शिकायतों की समीक्षा
संभव में प्राप्त कुल 22 समस्याओं के समाधान के लिए नगर आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। नगर आयुक्त ने मौके पर उपस्थित समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश टीम को दिए। जलकल तथा निर्माण विभाग को विशेष रूप से प्राप्त समस्याओं पर तेजी से कार्य करने के लिए कहा गया।
अधिकारियों की मौजूदगी और निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
संभव में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज, प्रकाश विभाग से शीशमणि यादव सहित अन्य टीम उपस्थित रही। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।
