विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की गूंज, डीएम, सीडीओ, एसपी सहित अधिकारियों ने किया पौधारोपण

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
On World Environment Day, the “Ek Ped Maa Ke Naam” Campaign Echoes; Officials Including DM, CDO, and SP Participate in Tree Plantation – IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कलेक्ट्रेट में डीएम और सीडीओ ने किया पौधारोपण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कविता मीना और मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम कर मिट्टी के बर्तनों को अपनाने का भी संदेश दिया।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार और जिला समन्वयक माध्यमिक दीपा तोमर ने पौधारोपण किया तथा लोगों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीएसए दीपा भाटी ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पौधों की देखभाल बच्चों की तरह की जानी चाहिए, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा।

शिक्षा और प्रशासनिक कार्यालयों में चला अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेजय सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने थाना परिसरों में पौधे लगाए।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा आनंद विहार ई-ब्लॉक स्थित पार्क में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सदर विधायक विजयपाल आढ़ती और उपाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पुलिस, प्राधिकरण और पंचायत स्तर पर हुआ वृक्षारोपण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

जिला पंचायत कार्यालय परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने पौधारोपण कर उपस्थित लोगों को पौधों की देखभाल और संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने भी अपने कार्यालय परिसर में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।

कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण को भी उतना ही महत्वपूर्ण बताया।

Share This Article
Leave a comment