गाजियाबाद को ग्रीन सिटी बनाने की दिशा में जीडीए का बड़ा कदम: विश्व पर्यावरण दिवस पर 1.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major Step by Ghaziabad Development Authority (Ghaziabad Development Authority) Toward Making Ghaziabad a Green City: Target to Plant 1.5 Lakh Saplings on World Environment Day – IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

आरव शर्मा

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शहर के पर्यावरणीय संतुलन को सुधारने और हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) को विस्तार देने के लिए एक व्यापक वृक्षारोपण महाभियान का शंखनाद किया है। कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो रहे शहर को फिर से सांस लेने योग्य और हरा-भरा बनाने के लिए प्राधिकरण ने नए पार्कों के विकास और पुराने पार्कों के कायाकल्प की योजना को अब पूरी रफ्तार दे दी है।

संजयनगर शिल्प उद्यान से अभियान की शुरुआत

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

शुक्रवार, 5 जून 2026 को संजयनगर स्थित शिल्प उद्यान में जीडीए सचिव ने पौधा लगाकर इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर प्राधिकरण के अपर सचिव, वित्त नियंत्रक, विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी)-1 और 2 तथा मुख्य अभियंता समेत तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सचिव ने उपस्थित पूरे स्टाफ को पर्यावरण रक्षा की शपथ दिलाई। सभी ने एक स्वर में प्राकृतिक संसाधनों, वनों, झीलों, नदियों और वन्य जीवों के संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति के सभी जीवों के प्रति दया और संवेदनशीलता रखने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2026 06 05 at 7.53.12 PM 1

1.5 लाख पौधारोपण का लक्ष्य तय

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

शहर की आबोहवा बदलने के लिए जीडीए ने चालू वित्तीय वर्ष में कुल 1,50,000 पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें से 1,00,000 पौधे प्राधिकरण अपने संसाधनों से उपलब्ध स्थलों पर स्वयं लगाएगा, जबकि शेष लक्ष्य स्थानीय जनसहभागिता और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पूरा किया जाएगा।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर अभियान के पहले दिन शिल्प उद्यान सहित प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं और कॉलोनियों में करीब 1,000 पौधे रोपे गए। जीडीए ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि गाजियाबाद को एक स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल शहर के रूप में नई पहचान मिल सके।

WhatsApp Image 2026 06 05 at 7.53.13 PM
Share This Article
Leave a comment