ऑपरेशन प्रहार : अवैध मादक पदार्थ की ऑनलाइन सप्लाई करने वाले गिरोह का स्वाट टीम ने किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Under Operation Prahar, the SWAT team has uncovered an online drug supply racket and arrested four accused persons. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे महानगर गाजियाबाद में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार चलाया हुआ है। ऑपरेशन प्रहार के तहत स्वाट टीम ने ऑनलाइन पोर्टर के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले 4 अभियुक्त अभिषेक, सूरज, दीपक और शिवम को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी अमेजॉन की पैकिंग में मादक पदार्थ को पैक करके पोर्टर के माध्यम से सप्लाई करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 किलो 435 ग्राम इम्पोर्टेड गांजा, 60 ग्राम अवैध चरस, 6 ग्राम अवैध स्मैक, 1 कार टाटा टियागो, 1 बुलेट मोटर साइकिल व 1 स्कूटी एक्टिवा बरामद की। खास बात यह है कि पकड़े गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्वाट टीम और थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने बुनकर मार्ट के पास से इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह चारों ऑनलाइन ऑर्डर लेकर पोर्टर के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करते हैं। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल के छात्रों के साथ ग्रुप में जुड़कर मादक पदार्थ का प्रचार करते हुए उन्हें सप्लाई करते थे। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क खास तौर पर युवाओं को टारगेट कर सक्रिय था।

ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए चल रहा था तस्करी का खेल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि अभिषेक मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है और वर्तमान में शास्त्री नगर में परिवार के साथ रहता है। वह 12वीं तक पढ़ा हुआ है और लंबे समय से गाजियाबाद में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा था।

वह बिहार के रहने वाले विवेक से मादक पदार्थ मंगवाता था और ऑनलाइन पेमेंट करता था। इसके बाद ऑनलाइन ऑर्डर मिलने पर पोर्टर के माध्यम से सप्लाई की जाती थी और भुगतान भी डिजिटल माध्यम से लिया जाता था। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment