नगर निगम ने राहगिरों के लिए बनाए कूलिंग स्टेशन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The Municipal Corporation has established cooling stations for pedestrians. IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर बढ़ती गर्मी को देखते हुए गाजियाबाद नगर निगम राहगिरों के लिए संसाधनों को बढ़ा रहा है। पीने के लिए शीतल जल, अस्थाई प्याऊ, राह में चलते हुए ट्रैफिक सिग्नलों पर ग्रीन नेट, नींबू पानी इत्यादि की व्यवस्था गर्मी से बचाव के लिए की जा रही है। शहर में अब कूलिंग स्टेशन भी नगर निगम ने बनाने शुरू कर दिए हैं, जिससे गर्म हवाओं से राहगिरों को बचाया जाएगा। नगर निगम का जलकल विभाग लगभग 7 स्थानों पर कूलिंग स्टेशन बनाने का कार्य कर रहा है। महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद ने बताया कि पांच कूलिंग स्टेशन राहगिरों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर बन चुके हैं। कौशांबी बस अड्डा, नया बस अड्डा, नवयुग मार्केट, किराना मंडी के सार्वजनिक स्थल पर कूलिंग स्टेशन राहगिरों की विश्राम हेतु बनाए गए हैं। आवश्यकता को देखते हुए विजयनगर क्षेत्र में भी स्थान का चयन करते हुए कूलिंग स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है।

गर्मी से बचाव के लिए नगर निगम की विशेष व्यवस्था

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम ने गर्मी के ताप को देखते हुए राहगिरों हेतु कूलिंग स्टेशन बनाए हैं, जिसमें बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था, शीतल पेयजल की व्यवस्था, कूलर की व्यवस्था, चारों तरफ लगी सूखी घास को ठंडा रखने के लिए पाइपलाइन की फिटिंग की गई है। राहगिरों को तेज गर्मी और गर्म हवा से बचने के लिए कूलिंग स्टेशन में आश्रय लिया जा रहा है।

कूलिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाने और मॉनिटरिंग के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

आवश्यकता को देखते हुए कूलिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाने के निर्देश टीम को दिए गए हैं। साथ ही नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि राहगिरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और गर्मी के मौसम में बेहतर राहत मिल सके।

Share This Article
Leave a comment